Skip to main content

तुम मेरी हो 💕


For #मैडम

जब से चाहा मैंने तुझको
तब से कुछ ना सूझे मुझको
तुम प्यारे से इस बंधन की
मजबूत सी एक बेड़ी हो
एक बार कहो तुम मेरी हो

जो तुझसे मैं प्यार करूँ
तुम कहो तो एक वादा करूँ
अब तुम ही तो हो सब कुछ मेरा
अब तेरी सारी ख्वाइशें मेरी हो
एक बार कहो तुम मेरी हो

सौंधी मिट्टी सी खुशबू मैं
तुम बारिश में भीगती बच्ची हो
बारिश की हर एक बूंदों में
एक प्यारी सी तस्वीर तेरी हो
एक बार कहो तुम मेरी हो

जब प्यार तुम्हे भी है मुझसे
कब करोगी तुम इज़हार मुझसे
अब दिखाओ ना तुम इतने नखरे
इस नेक काम में क्यों देरी हो
एक बार कहो तुम मेरी हो

मैं सागर तो तुम साहिल हो
जैसे मंज़िल और कोई राही हो
जो एक हो जाए हम दोनों
तो राम मिलाई जोड़ी हो
एक बार कहो तुम मेरी हो

मैं साहब और तुम साहिबा हो
जैसे जुगनू और आभा हो
फ़रियाद करूँ मैं तुझसे ही
क्योंकि तुम्ही तो मेरा काबा हो
हर एक दुआ मेरी पूरी हो
जो एक बार कहो तुम मेरी हो
सौ बार कहो तुम मेरी हो
हर बार कहो तुम मेरी हो
तुम मेरी हो तुम मेरी हो 💕

#अमनकौशिक




Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

श्री राम और ईद?

शाम को एक जूनियर का मैसेज आता है। पूछता है कि "भैया एक लड़का मुझे ईद के मौके पर भगवान श्री राम की फ़ोटो लगाने को कह रहा है, क्योंकि मैं हिन्दू हूँ। भैया आप मेरी जगह होंगे तो क्या कर...

Manmarziyan Controversy

#Manmarziyan #Controversy अनुराग कश्यप की फ़िल्म मनमर्ज़ीयाँ अपने कुछ सीन्स को लेकर सुर्खियों में है। फ़िल्म में दो जगह सिख के किरदार में अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी के रूप में तापसी पन्नू को सिगर...

Aishwarya.. Evergreen Love 💕

तेरी आँखे बहकती शराब होती गयी.. उम्र के साथ साथ तू और शबाब होती गयी.. इसी कारण तुझसे मोहब्बत बेहिसाब होती गयी.. #अमनकौशिक #Aishwarya #AllTimeFavourite [फ़ोटो* - साभार इंटरनेट]