Skip to main content

#Dhadak आप रोना चाहोगे मगर रो नहीं पाओगे।

मैंने मराठी फ़िल्म सैराट नहीं देखी है। मगर आज धड़क देखा। दोनों फिल्मों की तुलना करना सही नहीं होगा। हाँ यदि आपकी करण जौहर से कोई ज्यादती दुश्मनी है तो आप स्वतन्त्र है, मगर वैसे फ़िल्म आपको निराश नही करेगी। जहान्वी कपूर का अभिनय आपको उनसे प्यार करने को मजबूर करेगा, यदि दिमाग में नेपोटिसम का कॉन्सेट लेकर ना गए हों तो। नेगेटिव रोल में आशुतोष राणा का शांत मगर अनप्रेदिक्टेबल स्वभाव आपको डरायेगा और साथ साथ ऑनर किलिंग के मुद्दे पर आपके अंतर्मन को झगझोड़ेगा। फ़िल्म में उदयपुर को अच्छे से दिखाया गया है। पिचोला नहर को देखते वक़्त मैं भी नॉस्टैल्जिक हो गया था। फ़िल्म में एक दफ़ा सपनों की नगरी मुम्बई को दिखाया गया है, जहाँ यह बात सच होते दिखाया गया है कि बॉम्बे का दिल बड़ा है। पॉकेट में पैसा हो ना हो, मुम्बई नेवर लीव्स यू। उधर कोलकाता वाले सचिन दा से आपको इतनी मोहब्बत हो जाएगी कि आप उनके साथ रम के एक पैग जरूर लगाना चाहोगे।

फ़िल्म चलती रहेगी और कब आपके सिनेमाघरों के लाइट्स ऑन हो जाएंगे, आप समझ नहीं पाओगे। फ़िल्म आपको हंसाएगी, आपके साथ टाइटल सांग गुनगुनायेगी, अचानक गुमसुम हो जाएगी, आप मधु और प्राथ्वी के लिए दुआओं की झड़ियां लगा दोगे, उनके सुख दुख को जीने लगोगे, फिर आख़िर में फ़िल्म कुछ ऐसा दिखा जाएगी, जिससे आप रोना तो चाहोगे मगर रो नहीं पाओगे। आंसू आपके सीने में तैरते रह जाएंगे...

#Dhadak

#MustWatch

#अमनकौशिक

Comments

Popular posts from this blog

Manmarziyan Controversy

#Manmarziyan #Controversy अनुराग कश्यप की फ़िल्म मनमर्ज़ीयाँ अपने कुछ सीन्स को लेकर सुर्खियों में है। फ़िल्म में दो जगह सिख के किरदार में अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी के रूप में तापसी पन्नू को सिगर...

श्री राम और ईद?

शाम को एक जूनियर का मैसेज आता है। पूछता है कि "भैया एक लड़का मुझे ईद के मौके पर भगवान श्री राम की फ़ोटो लगाने को कह रहा है, क्योंकि मैं हिन्दू हूँ। भैया आप मेरी जगह होंगे तो क्या कर...

Aishwarya.. Evergreen Love 💕

तेरी आँखे बहकती शराब होती गयी.. उम्र के साथ साथ तू और शबाब होती गयी.. इसी कारण तुझसे मोहब्बत बेहिसाब होती गयी.. #अमनकौशिक #Aishwarya #AllTimeFavourite [फ़ोटो* - साभार इंटरनेट]